किशनपुर। कस्बे में पल्स पोलियो के तहत चलाए जा रहे अभियान का एसीएमओ डॉ. राजेंद्र कुमार वर्मा ने निरीक्षण किया। पोलियो की खुराक से दो बच्चों के छूटने पर उन्होंने कर्मचारियों को फटकार लगाई। उन्होंने कर्मचारियों को हर बच्चे को पोलियो दवा पिलाने का निर्देश दिया।
किशनपुर थाना क्षेत्र के विजयीपुर स्थित मां शीतला ब्रिक फील्ड ईंट भट्ठे में दो बच्चों को पोलियों की खुराक नहीं दी गई। यह जानकारी मिलने पर एसीएमओ राजेंद्र कुमार वर्मा ने नाराजगी जताई। उन्होंने पोलियो की खुराक पिला रही टीम के कर्मचारियों को फटकार लगाई और पांच साल तक के हर बच्चे को पोलियो की दवा पिलाने के निर्देश दिए। इस दौरान एसीएमओ ने सुपरवाइजर मनोज कुमार श्रीवास्तव को पोलियों अभियान सफल बनाने को कहा।