फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की दो बाइक, तमंच के साथ दो बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी। ललौली थाना क्षेत्र में हुई डीसीएम लूटकांड में फरार चल रहे दो बदमाशों को बिंदकी पुलिस ने चोरी की दो बाइक व तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

बिंदकी पुलिस ने शुक्रवार की शाम को नंदापुर मोड़ के पास से चोरी की दो बाइक के साथ पंकज पटेल निवासी बंझोलवा और धनंजय सिंह निवासी तपनी थाना ललौली को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक तमंचा व दो कारतूस भी बरामद हुए हैं। पूछताछ के बाद पुलिस ने शनिवार को इस धरपकड़ा का खुलासा किया। कोतवाली प्रभारी आशुतोष सिंह ने बताया कि दोनों बदमाश 20 मार्च को ललौली में हुई डीसीएम लूट में शामिल थे और फरार चल रहे थे। कोर्ट में पेश करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें