बहुआ। ललौली थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार दो बाइक आमने-सामने भिड़ गईं। हादसे में एमआर का पैर फ्रैक्चर हो गया। दूसरा बाइक सवार मौके से भाग गया।
ललौली थाना क्षेत्र के बनरसी निवासी पंचम लाल प्रजापति का पुत्र संतलाल प्रजापति (33) दवा कंपनी में एमआर है। सोमवार सुबह करीब आठ बजे वह गांव से बाइक से ड्यूटी के लिए फतेहपुर जा रहा था। गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाह के पास फतेहपुर की ओर से बहुआ जा रहे बाइक सवार की बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रही बाइक से भिड़ गई।
हादसे में संतलाल प्रजापति का एक पैर फ्रैक्चर हो गया। परिजन ने उसे नर्सिंग होम में भर्ती कराया। चौकी प्रभारी शाह विनोद सिंह ने बताया कि घटना की सूचना परिजन ने नहीं दी है। तहरीर मिलने पर बाइक सवार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
बाइकों की भिड़ंत में युवक गंभीर
धाता। थाना क्षेत्र के केटमयी गांव के पास धाता से सिराथू मार्ग पर सोमवार देर शाम बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में प्रसिद्धपुर गांव निवासी रितेश गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी में डॉक्टर ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।