फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पति की मौत पर पत्नी ने नर्सिंग होम संचालक पर लगाया लापरवाही का आरोप

विज्ञापन
फोटो-32-डीएम कार्यालय में खड़े परिजन। संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर। खागा कोतवाली क्षेत्र के बल्दी का पुरवा मजरे सन्दा नगर गांव निवासी सरोज देवी ने डीएम को शिकायती पत्र देकर पति के इलाज में नर्सिंग होम संचालक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। डीएम ने सीएमओ को जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सरोज देवी ने बताया कि पति अमर सिंह की तबीयत बिगड़ गई थी। चार जुलाई को वह पति को लेकर जिला अस्पताल जा रही थी। रास्ते में खागा स्थित एक नर्सिंग होम के संचालक से मुलाकात हुई। संचालक ने खुद का नर्सिंग होम बताते हुए कम रुपये में बेहतर इलाज कराने का भरोसा दिया।
उसने बताया कि एमबीबीएस डॉक्टर कानपुर से उसके नर्सिंग होम में इलाज करने आते हैं। इसके के बाद पति को नर्सिंग होम में भर्ती करा दिया। सरोज देवी के अनुसार डॉक्टर ने ब्लड की कमी बताकर खून चढ़ाने की सलाह दी। ब्लड चढ़ाने के दौरान पति की हालत और बिगड़ गई।
विज्ञापन

आरोप है कि संचालक ने पहले 70 हजार और दो दिन बाद 28 हजार रुपये ले लिए। गलत ब्लड चढ़ाने से पति की हालत खराब होने का आरोप लगाया गया है। संचालक अपनी गाड़ी में ऑक्सीजन के सहारे पति को अपना अस्पताल बताकर कानपुर ले गया। यहां इलाज करने से मना कर पति को ले जाने को कहा।
कानपुर से प्रयागराज ले जाते समय रास्ते में अमर सिंह की मौत हो गई। प्रयागराज के स्वरूपरानी अस्पताल में डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सरोज देवी ने आरोप लगाया कि शिकायत करने पर संचालक ने जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें