फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: सड़क हादसों में दो बाइक सवारों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। सड़क हादसों में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक चालकों के खिलाफ प्राथमिक दर्ज की है।
विज्ञापन

मलवां थाना क्षेत्र के कांधी गांव निवासी बृजेश कुमार (36) दोस्त चंदन और धर्मेंद्र के साथ बाइक में लतीफपुर गांव रिश्तेदार के घर शनिवार को जा रहा था। थरियांव थाना क्षेत्र के बीबीहाट कासिमपुर के पास बाइक खड़ी की और बृजेश लघुशंका के लिए गया।
हाईवे पार करते समय ट्रक की टक्कर से बृजेश घायल हो गया। जिला अस्पताल में उसकी रात को मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि भाई राजेश की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

मलवां थाना क्षेत्र के कोराईं गांव निवासी विनोद (32) बाइक से शुक्रवार को गांव आ रहा था। रास्ते में सनगांव मोड़ के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया। जिला अस्पताल से घायल विनोद को कानपुर हैलट रेफर किया गया।
कानपुर में इलाज दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई। कोतवाल तारकेश्वर राय ने बताया कि पिता रामकिशोर की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन



मार्ग दुर्घटनाओं में तीन घायल
सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हथगाम थाना क्षेत्र के अकबरपुर चोराई गांव निवासी श्यामू बाइक से शहर किसी काम से आ रहा था। बिलंदा के पास उसे किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह घायल हो गया। उधर हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सरैला निवासी प्रदीप गांव के ही आदित्य के साथ बाइक से सामान लेने जा रहा था। चंदीपुर के पास बाइक सवार के अनियंत्रित होकर गिरने से दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें