फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: वकील के घर से चोरी में गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार

विज्ञापन
कोतवाली में पकड़े गए शातिर चोर।  - फोटो : कोतवाली में पकड़े गए शातिर चोर।
विज्ञापन
फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के पीरनपुर बसंत कालोनी में वकील मो. अयूब के घर से छह जनवरी को चोरी में गैंगस्टर समेत दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से एक लाख तीन हजार रुपये व जेवरात बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

सदर कोतवाली में सीओ सिटी सुशील दुबे ने बताया कि चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए थे। चोरों की तलाश की जा रही थी। कोतवाली व एसओजी टीम ने गढ़ीवा पुलिया से शुक्रवार को मुशर्रफ खान और उसके साथी आफाक को गिरफ्तार किया। मुशर्रफ खान मूलरूप से लखनऊ मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के मऊ गांव का निवासी है। वह शहर के मसवानी मोहल्ले में कई माह से रह रहा है। उसका साथी आफाक शहर के पनी मोहल्ले का रहने वाला है। दोनों से कुल एक लाख तीन हजार रुपये, दो मोबाइल फोन, चोरी में प्रयुक्त सबरी, कटर, प्लास, पेचकस, तालों की चाबियां व कुछ जेवरात बरामद हुए हैं। सीओ ने बताया कि आरोपी मुशर्रफ के खिलाफ चोरी के कई पुराने मुकदमे हैं। चोरी के बाद शहर छोड़कर मुशर्रफ भाग जाता था। आरोपी के खिलाफ 2020 में गैंगस्टर की कार्रवाई हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें