बस स्टॉप में खड़ी बस से उतारते यात्री।
- फोटो : बस स्टॉप में खड़ी बस से उतारते यात्री।
फतेहपुर। शहर के प्रयागराज जाने वाले यात्रियों के लिए रोडवेज ने बस स्टॉप पर बसों के आवागमन का प्रारुप बना लिया है। यात्री को प्रयागराज जाने के लिए बस स्टॉप से हर 15 मिनट पर बस मिलेगी।
13 जनवरी से प्रयागराज में शुरू होने वाले महाकुंभ को लेकर परिवहन निगम ने 80 बसों को प्रयागराज रूट पर लगाया गया है। यात्री बिना किसी इंतजार के सीधे प्रयागराज के लिए यात्रा कर सकेंगे। इसके साथ बस स्टॉप में प्रतीक्षालय में यात्रियों की बैठने की व्यवस्था के साथ पेयजल व शौचालय में साफ-सफाई को दुरूस्त किया गया है। एआरएम एसपी सिंह ने बताया कि महाकुंभ के दौरान प्रयागराज जाने वाले यात्रियों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए बस स्टॉप में सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया गया है। वहीं शाही स्नान के दौरान बस स्टॉप में यात्रियों के लिए अलग से पूछताछ व सहायता केंद्र बनाने की भी तैयारी की जा रही है। सभी चालक परिचालकों का अवकाश निरस्त किया गया है।