थरियांव। थाने में तैनात दीवान राजेंद्र सोनकर के कमरे की खिड़की तोड़कर लाखों की चोरी में दो शातिरों को पुलिस ने जेल भेजा है। कुछ आरोपी फरार हैं। उनकी पुलिस तलाश में जुटी है।
प्रयागराज के तेवरिया कला निवासी राजेंद्र सोनकर थाने में दीवान के पद पर तैनात हैं। वह थरियांव कस्बा स्थित जीटी रोड पर मैरिज हॉल के बगल में किराये के कमरे रहता है। वह सोमवार की रात ड्यूटी पर गए थे। खिड़की तोड़कर चोर सोने-चांदी के जेवरात व 20 हजार नकदी चोर चुरा ले गए थे। पुलिस ने बुधवार को बड़ौदा स्वरोजगार संस्थान की सर्विस लेन के पास से गिरफ्तार किया है। चोरी में प्रयुक्त एक अपाचे बाइक व पांच चांदी के सिक्के, सोने की चेन और 12 हजार 500 नकदी बरामद कीहै। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार पांडेय ने बताया कि चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।