फतेहपुर। एटीएम बूथ से चोरी करने के प्रयास में पुलिस ने दो आरोपियों अमन यादव व मोनू उर्फ महेंद्र कुमार तिवारी को गिरफ्तार किया है। दोनों बूथ में यंत्र लगाकर लोगों का पैसा रोक लेते थे और बाद में निकाल लेते थे। उनके खिलाफ अधिवक्ता आलोक कुमार वर्मा ने 19 नवंबर को शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस को बताया था कि 18 नवंबर की रात दोनों वीआईपी रोड स्थित नासेपीर शादीपुर चौराहे पर एटीएम क्षतिग्रस्त कर चोरी करने का प्रयास कर रहे थे।
इस शिकायत पर पुलिस ने गुरुवार को दोनों आरोपियों को नहर काॅलोनी के पास से पकड़ा। पुलिस ने आरोपियों के पास से एटीएम से पैसा निकासी का बाधक यंत्र व चार फेवीक्विक बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेशकर जेल भेज दिया है।