फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: नीलगाय बचाने में पलटा ट्रक, बाल बाल बचा चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
थरियांव। कानपुर-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर अचानक सामने आई नीलगाय को बचाने में तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। चालक को मामूली चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हाइड्रा की मदद से ट्रक को सीधा कराकर आवागमन चालू कराया।
विज्ञापन


एटा जनपद के सिलवा थाना क्षेत्र के पुठिया गांव निवासी अरविंद कुमार ने थाने में शिकायती पत्र देते हुए बताया कि वह ट्रक चालक है। वह सोमवार को हरियाणा से माल लोड करके वाराणसी जा रहा था। भोर पहर तीन बजे थरियांव थाना क्षेत्र के भारतपुर मोड़ के पास हाईवे पर अचानक नीलगाय आ गई। इसे बचाने में ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। उसे मामूली चोटें आईं हैं। थानाध्यक्ष आलोक कुमार पांडेय ने बताया कि ट्रक को हाईवे से बाहर कराकर आवागमन चालू कराया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें