फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: गड्ढे में फंसा ट्रक, चार घंटे जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
धाता। कस्बे की मुख्य सड़क पर गहरे गड्ढों व जलभराव ने शुक्रवार सुबह संकट खड़ा कर दिया। धाता थाने के ठीक सामने करीब दो फीट गहरे गड्ढे में एक ट्रक के फंस जाने से सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक सिराथू रोड, खागा रोड और महेवा रोड पर यातायात पूरी तरह ठप रहा। जाम से एक किमी तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। इससे आमजन सहित दूर-दराज से आने-जाने वाले यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

इस मार्ग का निर्माण पीडब्ल्यूडी से सीसी रोड के रूप में प्रस्तावित है, लेकिन फिलहाल इसकी स्थिति अत्यंत जर्जर हो चुकी है। ट्रक फंसने के बाद खागा, चित्रकूट, रायबरेली, प्रतापगढ़, प्रयागराज और मध्य प्रदेश की ओर जाने वाले सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन घंटों तक फंसे रहे। वैकल्पिक मार्गों की तलाश में निकले वाहन चालक संकरी गलियों में भी जगह-जगह जाम में उलझते रहे। करीब चार घंटे पुलिस ने जेसीबी की मदद से ट्रक को बाहर निकाला। इसके बाद यातायात धीरे-धीरे सामान्य हो सका।
बारिश के कारण पहले से ही कस्बे की सड़कें कीचड़ और दलदल में तब्दील हो चुकी हैं। थाना परिसर के सामने ही नहीं, बल्कि अन्य प्रमुख हिस्सों में भी दो से तीन फीट गहरे गड्ढों में पानी भरा है, इससे राहगीरों को यह तक समझ नहीं आता कि कहां सड़क है और कहां गड्ढा। इस कारण आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। स्थानीय नागरिकों ने जल्द से जल्द सड़क मरम्मत और जलनिकासी की व्यवस्था कराने की मांग प्रशासन से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें