फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: यमुना का बढ़ा जल स्तर, बहे बारा पुल के 40 पीपे

विज्ञापन
विज्ञापन
जाफरगंज। यमुना नदी में जल स्तर बढ़ने से बारा में बने पीपे के पुल के 40 पीपे शुक्रवार को बह गए। पुल के पीपे बहकर अढावल यमुना घाट में जाकर फंस गए। ग्रामीणों की सूचना पर प्रशासन हरकत में आया और स्टीमर से पीपों को वापस खींचने का प्रयास शुरू कर दिया है। पुल ठेकेदार विनोद सिंह ने बताया अभी एक दिन पूर्व पुल खोलकर सामान एकत्र कर रखा गया है। गुरुवार रात जल स्तर बढ़ा है, जिसमें सारे पीपे बह गए। इन्हें स्टीमर से खींच कर लाने में लगभग दस दिन का समय लग जाएगा। तब तक यमुना नदी पार करने के लिए स्टीमर की भी व्यवस्था बंद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें