फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पत्नी से वीडियो कॉल के बाद ट्रक चालक ने की आत्महत्या

विज्ञापन
फाइल फोटो-33-वीरेंद्र पासवान। स्रोत परिजन
विज्ञापन
अल्लीपुर। मलवां थाना क्षेत्र के ढोढ़ियाही गांव निवासी ट्रक चालक वीरेंद्र पासवान (30) ने सोमवार दोपहर कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी अनसुइया से वीडियो कॉल पर बातचीत के बाद गुस्से में कमरे में गए वीरेंद्र को परिजन ने फंदे से लटका पाया। फंदा काटकर जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

वीरेंद्र अपनी पत्नी और बच्चों के साथ अलग रहता था। पांच दिन पहले गाड़ी छोड़कर घर लौटा था। उसके पिता श्याम ने बताया कि बेटे की शादी तीन साल पहले सकत हिम्मतपुर गांव में हुई थी। पत्नी अनसुइया अपने भाई धनराज की शादी 25 फरवरी की तैयारियों के लिए मायके गई थी।

परिजन ने बताया कि घटना से पहले वीरेंद्र पत्नी से वीडियो कॉल पर बात कर रहा था। कुछ देर बाद गुस्से में कमरे में चला गया। परिजन को आशंका हुई और कमरे में पहुंचे तो उसे कुंडे पर रस्सी के फंदे से लटका पाया। ग्रामीणों के सहयोग से अस्पताल ले गए लेकिन बचाया नहीं जा सका। प्रभारी निरीक्षक राजकिशोर ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हुआ है। आपसी विवाद के चलते युवक ने यह कदम उठाया।।

फाइल फोटो-33-वीरेंद्र पासवान। स्रोत परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें