फोटो-31-थाने में पकड़े गए लोडर में लदा रिफाइंड तेल। संवाद
फतेहपुर। बिंदकी में पुलिस ने सोमवार को चेकिंग के दौरान संदिग्ध रिफाइंड सोयाबीन तेल से लदा एक लोडर पकड़ा है। वाहन से भारी मात्रा में खुला तेल बरामद हुआ। खाद्य विभाग ने नमूने लेकर प्रयोगशाला जांच के लिए भेज दिए हैं। पुलिस ने लोडर को कोतवाली में खड़ा कर दिया है।
पुलिस ने कस्बे के गांधी चौराहा के पास कार्रवाई करते हुए लोडर को रोका। जांच में 18 प्लास्टिक ड्रमों में कुल 3,148 लीटर रिफाइंड सोयाबीन तेल मिला। तेल की गुणवत्ता संदिग्ध लगने पर वाहन को कब्जे में ले लिया गया और खाद्य निरीक्षक को मौके पर बुलाया गया।
कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि खुला तेल परिवहन किए जाने के कारण वाहन को पकड़ा गया है। खाद्य विभाग ने सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल रिफाइंड तेल और लोडर को सीज कर दिया गया है।
फोटो-31-थाने में पकड़े गए लोडर में लदा रिफाइंड तेल। संवाद