बिंदकी। बीमारी और आर्थिक तंगी से जूझ रहे ग्रामीण ने शनिवार रात पानी की टंकी पर रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को फंदे से उतारा। परिजन ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार किया है।
कोतवाली क्षेत्र के खजुहा कस्बा बड़ी बाजार निवासी नफीस (50) का एक वर्ष पहले सड़क हादसे में उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया। इलाज से आराम नहीं मिला था। परिजन ने बताया कि उसे वह हमेशा दर्द से कराहता रहता था।
आर्थिक हालत बिगड़ने की वजह से इलाज भी नहीं करा पा रहा था। इसी वजह से खुदकुशी की है। चौकी प्रभारी बृजेंद्र माथुर ने बताया कि पानी टंकी की रेलिंग से फंदा लगाकर ग्रामीण ने खुदकुशी की है। परिजन ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया।