खखरेरू। थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी का युवक ने मोबाइल पर बातचीत के दौरान ब्रेनवॉश कर दिया। इससे किशोरी ने गोदभराई और वरीक्षा की रस्म से इन्कार कर दिया। पिता ने थाने में शिकायत की है।
पिता ने पुलिस को बताया कि चांद मोहम्मद की किराने की दुकान है। दुकान में पुत्री गृहस्थी का सामान लेने जाती थी। करीब छह माह पहले युवक ने एक मोबाइल पुत्री को दिया। चोरी-छिपे मोबाइल पर पुत्री बातचीत करने लगी।
इसका पता लगने पर मोबाइल छीन लिया और प्रधान के सामने युवक को वापस कर दिया। इसके बाद युवक ने मूकबधिर आठ साल के बेटे से पुत्री के पास मोबाइल भिजवा दिया। बातचीत के दौरान युवक ने बेटी का ब्रेनवॉश किया है।
इस पर बेटी ने बुधवार को गोदभराई व वरीक्षा से इन्कार कर दिया। वर पक्ष ने भी समझाया लेकिन बेटी नहीं मानी। थानाध्यक्ष विद्या प्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।