फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्राली पलटी, फतेहपुर के सात श्रद्धालुओं की मौत

Sun, 13 Nov 2016 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
विज्ञापन
उमेश के घर के बाहर शोक संवेदना व्यक्त करने को जमा लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खंती में ट्रैक्टर ट्राली पलटने से सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 18 घायल हो गए। यह हादसा शुक्रवार रात साढ़े 10 बजे मध्य प्रदेश के सतना जिले में हुआ। सभी लोग मैहर स्थित मां शारदा देवी के मंदिर जा रहे थे। घायलों को सतना जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। मरने वालों में मां-बेटा भी हैं।
विज्ञापन



किशनपुर थाना क्षेत्र के सरौली गांव के लोग दीपावली के बाद पड़ने वाली एकादशी के उपलक्ष्य में दर्शन के लिए मैहर जा रहे थे। गांव में मौजूद लोगों ने बताया कि जो ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है, उसे सरौली निवासी धुन्नी सिंह चला रहे थे। करीब 30 लोग सवार थे। हादसा, सतना जिले के कोठी थाना क्षेत्र के सेनौर मोड़ पर हुआ। यहां एक खंती में ट्राली पलटने से खागा तहसील के सरौली गांव के राम कृपाल के बेटे योगेंद्र सिंह (23), सूर्यपाल कोरी के बेटे गनेश (40), मंगलदीन सिंह की पत्नी राम दुलारी (70), रामबाबू की बेटी सोनम (15), केशन सिंह की पत्नी ननकी (65), उमेश सिंह की पत्नी सुरेखा (30) व उनका बेटा प्रद्युम्न (12) की मौत हो गई। क्षेत्र के गनही गांव की रहने वाली ननकी, उमेश सिंह की रिश्तेदार थी।

घायलों में उमेश सिंह, उमेश सिंह का छोटा बेटा अमन, नौरंग सिंह की पत्नी राजरानी, सुखपाल सिंह की पत्नी उर्मिला देवी, उदयपाल सिंह की पत्नी रामकली, सुखपाल का बेटा भारत सिंह, राम प्रसाद कोरी और उदयपाल सिंह के बेटे राहुल व विकास आदि 18 लोग हैं। चालक समेत चार लोग भी चुटहिल हुए हैं। हादसे की खबर मिलते ही गांव में मातम छा गया। मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें