फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक- कार की भिड़ंत में युवक की जान गई

Sun, 12 Jul 2015 12:01 AM IST
अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मलवां थाना क्षेत्र के जोनिहा मार्ग रारा मोड़ में शनिवार को ट्रक और आईटेन कार की सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में कार चालक युवक की मौत हो गई। वहीं उसकी एक मासूम पुत्री और दो रिश्तेदारों के बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को कानपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कु रुस्ती कलां गांव निवासी राजकिशोर का पुत्र अनूप (35) इलाहाबाद में  जसरा पीएचसी में तैनात चिकित्सक सुरेश की आईटेन कार का चालक था। कार लेकर छुट्टी में चालक गांव आया था। कार चालक सुबह अपने ससुराल पक्ष के  रिश्तेदार जयनरायण की 13 वर्षीय पुत्री पारूल, आदर्श (3) पुत्र पवन और अपनी डेढ़ साल की पुत्री पूजा को लेकर शहर आ रहा था। शहर के रेलवे कालोनी में अनूप अपने परिवार के साथ रहता था। कार चालक रारा पुलिया के पास पहुंचा था। तभी ट्रक से कार की सीधी भिड़ंत हो गई। हादसा देखकर ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंची। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। ग्रामीणों की मशक्कत से घायलों को बाहर निकाला जा सका। हादसे के घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। डाक्टरों ने घायलों की हालत गंभीर देखकर कानपुर के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें