फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बलिदानियों के शौर्य को याद कर अर्पित की श्रद्धांजलि

विज्ञापन
फोटो-03-दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते पूर्व सैनिक। संवाद
विज्ञापन
जहानाबाद। पूर्व सैनिक उत्थान व लोक कल्याण समिति ने सोमवार को साढ़ रोड स्थित सैनिक कार्यालय में विजय दिवस की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम आयोजित किया। अध्यक्षता पूर्व सैनिक कमल दीक्षित ने की और बलिदानियों को श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन रखा गया।
विज्ञापन


समिति अध्यक्ष विद्या भूषण तिवारी ने बताया कि पूर्वी पाकिस्तान में शेख मुजीबुर रहमान के विरोध के बावजूद कत्लेआम किया गया और क्रूरता की सारी हदें पार कर दी गई थीं। तत्कालीन प्रधानमंत्री ने मानवता का साथ देते हुए बांग्लादेशी शरणार्थियों को भारत में पनाह दी। इसके विरोध में पाकिस्तान ने 2 दिसंबर 1971 को भारत पर ऑपरेशन चंगेज खान के तहत हमला किया।
16 दिसंबर 1971 को ढाका में 93,000 पाकिस्तानी सैनिकों ने भारतीय सेना के सामने आत्मसमर्पण किया और पूर्वी पाकिस्तान स्वतंत्र होकर बांग्लादेश बन गया। युद्ध बंगाल, पंजाब, कश्मीर, राजस्थान, हिंद महासागर, अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में लड़ा गया।
विज्ञापन

महिला अध्यक्ष जागृति तिवारी ने कहा कि भारत युद्ध जीतने के बावजूद राजनीतिक विवादों में कई बार चुनौतियों का सामना करता है। कार्यक्रम में सूबेदार मेजर राजेश शुक्ला, रामकेश यादव, गंगाराम सविता, रज्जन सिंह, राम कुमार, शिवप्रसाद सविता समेत कई पूर्व सैनिक और नागरिक उपस्थित रहे।

फोटो-03-दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते पूर्व सैनिक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें