फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: जिंदपुर टोल प्लाजा पर अवैध वसूली के आरोप में ट्रांसपोर्ट संचालकों का हंगामा

विज्ञापन
फोटो-33-टोल में हंगामा करते ट्रांसपोर्टर। स्रोत: वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
बहुआ। बांदा के ट्रांसपोर्टर और ट्रक मालिकों ने बुधवार शाम जिंदपुर टोल प्लाजा पर हंगामा किया। उन्होंने ओवरलोड वाहनों से अवैध वसूली बंद करने की मांग की।
विज्ञापन

उप्र मौरंग-गिट्टी एसोसिएशन के महासचिव दिनेश सिंह के नेतृत्व में ट्रांसपोर्टर टोल प्लाजा पहुंचे। दिनेश सिंह ने आरोप लगाया कि मौरंग-गिट्टी लदे वाहनों से ओवरलोड के नाम पर 1000 से 1500 रुपये वसूले जा रहे हैं। टोल प्रशासन ने इन आरोपों को नकारा दिया।
इस पर वाहन मालिकों ने बुधवार की टोल वसूली का ब्योरा मांगा। उन्होंने बिना आईकार्ड के कर्मियों की ड्यूटी और ओवरलोड वाहनों को धर्मकांटा पर न पहुंचाने का आरोप भी लगाया। फास्टैग और यूपीआई से भुगतान न कराए जाने पर भी सवाल उठे।
विज्ञापन

टोल प्लाजा के महाप्रबंधक हर्षित अग्रवाल ने आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि फास्टैग रहित वाहनों से नियमानुसार टोल शुल्क यूपीआई के माध्यम से एनएचएआई के खाते में जमा होता है।

फोटो-33-टोल में हंगामा करते ट्रांसपोर्टर। स्रोत: वीडियो ग्रैब

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें