धाता। विद्युत उपकेंद्र से जुड़े शाहपुर हरदासपुर में लगा 63 केवी का ट्रांसफार्मर एक सप्ताह से फुंका है। इससे पूरे गांव की बिजली आपूर्ति ठप है। करीब 500 की आबादी प्रभावित है। उमस भरी गर्मी से ग्रामीण बेहाल हैं। सबसे बड़ी समस्या पानी की है। मोबाइल चार्जिंग सहित घरेलू उपकरण बेकार हो गए हैं। ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर जलने की सूचना विभाग को दी थी, लेकिन अब तक नया ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया।
उपभोक्ता बसंत सिंह, भूपेंद्र सिंह, अजीत सिंह, निखिल सिंह, अनील सिंह, सुनील सिंह आदि ने नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है। जेई अजय कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर बदलने की प्रक्रिया शुरू है। जल्द ही आपूर्ति बहाल की जाएगी। (संवाद)