फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: गाजीपुर में सात दिन से ट्रांसफार्मर खराब, ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। गाजीपुर गांव में एक सप्ताह पहले 25 केवीए का ट्रांसफार्मर जल गया। इससे गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। ग्रामीणों को पेयजल सहित रोजमर्रा के कामों में परेशानी हो रही है। बिजली न होने से बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं की दिक्कतें बढ़ी हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण मतीनउद्दीन और मोहम्मद ने बताया कि मरम्मत के बावजूद ट्रांसफार्मर दोबारा खराब हो गया। एक सप्ताह बाद भी नया ट्रांसफार्मर नहीं लगाया जा सका। राजू और महेंद्र ने कहा कि बिजली न होने से पंखे, कूलर, फ्रिज जैसे उपकरण बंद हैं।
मोटर और सबमर्सिबल न चलने से लोग पेयजल के लिए परेशान हैं। गढ़ा विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता नसीम ने बताया कि मरम्मत के बाद भी ट्रांसफार्मर फिर खराब हो गया था। उन्होंने उच्चाधिकारियों को नए ट्रांसफार्मर के लिए सूचित किया है। जल्द ही आपूर्ति बहाल करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें