फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर में आग लगी, कस्बा व कई गांवों की आपूर्ति ठप

Mon, 30 Nov 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जहानाबाद कस्बे के विद्युत पावर हाउस में शनिवार रात ट्रांसफार्मर में आग लगने से हड़कंप मच गया। धू-धू कर केबिल व ट्रांसफार्मर जलने लगे। सूचना के दो घंटे बाद फायर ब्रिगेड पहुंची। आग बुझाने में तीन घंटे लगे। अफसरों के मुताबिक अग्रिकांड से 49 लाख की क्षति हुई है। वहीं कस्बे सहित डेढ़ दर्जन गांवों में बिजली आपूर्ति ठप है। इसे पटरी पर आने में एक हफ्ते से ज्यादा समय लग सकता है।
विज्ञापन


कस्बे के अमौली रोड में 11/33 केवीए के पावर हाउस में लगे 10 एमवीए के ट्रांसफार्मर में देर रात तीन बजे एसएसओ आपूर्ति चालू कराने गए थे। चालू करते ही शार्ट सर्किट से ट्रांसफार्मर में आग लग गई।

ट्रांसफार्मर में तेल के चलते आग की लपटें विकराल हो गईं। अधिकारियों व कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। अवर अभियंता एनपी तिवारी ने बताया कि इस ट्रांसफार्मर के जलने से विभाग को 49 लाख की क्षति उठानी पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कस्बा जहानाबाद व गांव घनश्यामपुर, कुशल का डेरा, दुर्गापुर, बेंता, सकूरा सहित करीब डेढ़ दर्जन गांव की आपूर्ति एक हफ्ते तक बाधित रह सकती है।

उन्होंने कहा कि इस घटना की सूचना अधिकारियों को दे दी गई है। कस्बे में पेयजलापूर्ति के लिए कोई व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें