फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगासन प्रतियोगिता के विजेता दिल्ली जाएंगे

Mon, 30 Nov 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान की ओर से चल रही 28वीं राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ। विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। योग के अलग अलग क्रियाओं में चुने गए विजेताओं को पुरस्कार दिए गए।
विज्ञापन


शहर के वीआईपी रोड स्थित विद्या मंदिर इंटर कालेज में 26 नवंबर को प्रतियोगिता शुरू हुई थी।

योगासन के रिदमिक बालक वर्ग में अर्जुन सिंह राजपूत, अभिनव कौशिक, जयंत शर्मा, बालिका वर्ग में रीषिका रघुवंशी, मानसी दीक्षा, प्रियंका, किशोर वर्ग के बालक वर्ग में विशाल, केशव गुर्जर, भूपेंद्र सिंह, किशोर वर्ग बालिका में पूजा भारती, शुभांगी, तरुण वर्ग भैया में उदित शर्मा, रासरंजन, धर्मेश, तरुण वर्ग बहिन में तृप्ति चंदेल, रानी, पलक क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे।

इसी प्रकार योग की आर्टिरिदक क्रिया में बाल वर्ग बालक में विशाल राजपूत व विकास शर्मा, बालिका वर्ग में शालिनी, प्रगति बसाला व प्रियांशी पुरोहित, किशोर वर्ग बालक में हिमांशु प्रताप सिंह व तरनप्रीत, किशोर वर्ग बालिका में नयंसी दीक्षा, गरिमा भाकुनी व जान्हवी दुबे, तरुण वर्ग बालक में अनुज गुप्ता व रोबिन प्रीत सिंह, तरुण वर्ग बालिका में रीव व चाहत ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


समापन समारोह में प्रबंधक समिति के प्रबंधक कमल रस्तोगी, उपाध्यक्ष डा. शिव प्रसाद त्रिपाठी ने विजेता बच्चों को सम्मानित किया। प्रबंधक ने बताया कि विजेता छात्र छात्राएं अब दिल्ली में होने वाले स्कूल गेम फेडरेशन आफ इंडिया प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।

इस दौरान राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला प्रचारक मनोज, सह विभाग कार्यवाह ज्ञानेंद्र सिंह, जिला कार्यवाह प्रदीप सिंह, क्षेत्रीय शारीरिक प्रमुख जगदीश सिंह, प्रांतीय शारीरिक प्रमुख अनिल मिश्र, प्रधानाचार्य राम सिंह, आचार्य रवींद्र मोहन मिश्र, सुशील तिवारी, ओम प्रकाश शुक्ल, पुनीत सिंह, महेश सिंह, आशीष दीपक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें