फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक तंगी में किसान ने फांसी लगाकर दी जान, घर पर अकेले रहता था किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्लीपुर(फतेहपुर) में आर्थिक तंगी के चलते किसान ने सोमवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मलवां थाना क्षेत्र के कांधी के छतुवापुर निवासी जगतपाल लोधी का बेटा बालराज राजपूत (42) खेत पर झोपड़ी बनाकर अकेले रहता था। उसका परिवार गांव में रहता था। वह देर रात तक घर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

परिजन खोजबीन करते झोपड़ी में पहुंचे। रस्सी के फंदे से किसान का शव फांसी के फंदे से लटकता पाया। उसकी पत्नी ममता देवी ने बताया पति पर कर्ज था। जिससे मानसिक तनाव में रहते थे। किसान क्रेडिट कार्ड और ग्रामीणों से भी कुछ रुपए उधार लिए थे।
उधारी मांगने वालों के अक्सर घर आने की वजह से खेत में ही रहा करते थे। कर्ज के कारण ही आत्महत्या की है। उसका एक सात साल का बेटा सचिन, एक पांच साल की बेटी वंदना है। थानेदार शेर सिंह राजपूत ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

जहीरीले कीड़े ने महिला को काटा संवाद न्यूज एजेंसी औंग। थाना क्षेत्र के अभयपुर गांव में सोमवार रात कल्लू सिंह राठौर की पत्नी गीता देवी (60) को जहरीले कीड़े ने काट लिया। परिजन उसे इलाज के लिए पीएचसी गोपालगंज ले गए थे । डाक्टर ने हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल को रेफर किया। बेटे राघवेन्द्र ने बताया मां की हालत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें