फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदर्श गांव बनाने का दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के दूसरे चरण में चयनित 23 गांवों के ग्राम, ब्लाक व जिला स्तरीय अधिकारियों व कर्मचारियों को विकास भवन सभागार में प्रशिक्षण दिया गया। लखनऊ के एएफसी इंडिया लिमिटेड के प्रशिक्षक अभिषेक मिश्र ने गांवों को आदर्श बनाने के संबंध में जानकारी दी।
विज्ञापन

समाज कल्याण अधिकारी केएस मिश्रा ने बताया कि भारत सरकार द्वारा वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर अनुसूचित जाति बाहुल्य वाले ग्राम पंचायतों का प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना में चयन किया गया है।
इसमें ऐरायां ब्लाक के दावदमई कसार, रामपुर, हसनपुर, अकोढिय़ा, बासदेवपुर, हरदासपुर, बहुआ ब्लाक के चकमीरपुर, बलीपुर, ककरार, रामपुर, कमलापुर, रसूलपुर, अमौली ब्लाक के चटिहा, असोथर ब्लाक के दरियामऊ, देवमई ब्लाक के डेलेमऊ, धाता ब्लाक के बेलाईं, भेदपुर, रतनपुर, हथगाम ब्लाक के गाजीपुर खुर्द गंगारामपुर, रामपुरमून, विजयीपुर ब्लाक के लक्ष्मणपुर, पहलीछीटू, सोनेमऊ गांव के प्रधान, पंचायत अधिकारी, रोजगार सेवक, अनुसूचित जाति के सदस्यों को प्रशिक्षण दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें