फोटो-08-बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन दौड़ाते युवक। संवाद
फतेहपुर। शहर में यातायात नियमों के पालन और जागरूकता के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए गए लेकिन बाइक सवार हेलमेट लगाने के लिए तैयार नहीं हैं। करीब 18 हजार दोपहिया वाहन चालकों का बिना हेलमेट चालान किया जा चुका है। इसके बाद भी वाहन चालक नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं।
यातायात पुलिस शहर के विभिन्न चौराहों पर तैनात होकर हेलमेट पहनने के लिए लोगों को जागरूक कर रही है और नियम तोड़ने वालों का चालान भी कर रही है। यातायात प्रभारी लालजी सविता का कहना है कि बिना हेलमेट बाइक चलाने पर 500 से 1000 रुपये का चालान किया जाता है। अब तक 36 से अधिक वाहनों का चालान किया जा चुका है।
शहर के पटेल चौराहे, अटल चौक, पथरकटा चौराहा और लखनऊ बाईपास के पास सुबह और शाम वाहन चेकिंग की जा रही है। ट्रैफिक इंचार्ज ने बताया कि हेलमेट पहनकर वाहन चलाने की बार-बार हिदायत दी जा रही है लेकिन वाहन चालक नियमों की अनदेखी कर रहे हैं।
हादसों के बाद भी सबक नहीं ले रहे बाइक चालक
यातायात प्रभारी लालजी सविता कहते हैं कि जिले में विभिन्न स्थानों पर होने वाली बाइक दुर्घटनाओं में घायल होने वाले लोगों में ज्यादातर के पास हेलमेट नहीं होता है। अधिकांश हादसों में सिर पर चोट होने की बात सामने आई है।
फोटो-08-बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन दौड़ाते युवक। संवाद