फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: शहर में जाम की समस्या बरकरार, जिम्मेदार समाधान देने में नाकाम

विज्ञापन
फोटो-23-जिला अस्पताल के सामने ई रिक्शा के कारण लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर। शहर के प्रमुख मार्गों पर जाम की समस्या लगातार बनी हुई है। जिला अस्पताल के सामने समेत कई स्थानों पर प्रतिदिन जाम लगने से लोगों को भारी परेशानी होती है लेकिन शिकायतों के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल, बाकरगंज चौकी, बस स्टैंड, ज्वालागंज, वर्मा और रामनगर चौराहे सहित कई स्थानों पर ई-रिक्शा और अन्य वाहन सड़क किनारे खड़े रहते हैं। नियमों की अनदेखी और अव्यवस्थित पार्किंग जाम का मुख्य कारण है।

कुछ दिनों पहले यातायात पुलिस ने अभियान चलाकर कार्रवाई की थी लेकिन व्यवस्था फिर बिगड़ गई। रोजाना लोगों को 15-20 मिनट तक जाम में फंसे रहना पड़ता है। चौराहों पर वाहनों का नियमों के विपरीत इधर-उधर से निकलना भी स्थिति को खराब करता है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों की कई शिकायतों के बावजूद बेतरतीब वाहन खड़े करने वालों पर सख्त कार्रवाई न होने से समस्या बनी हुई है। यातायात प्रभारी लालजी सविता का कहना है कि मौके पर ड्यूटी रहती है और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है।

फोटो-23-जिला अस्पताल के सामने ई रिक्शा के कारण लगा जाम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें