फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने भरी हुंकार, बंद रखा बाजार

Tue, 05 Apr 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
एक्साइज ड्यूटी के विरोध में वाहन जुलूस में दुकानें बंद कराते व्यापारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्र सरकार की ओर से लगाए जा रहे एक्साइज ड्यूटी के विरोध में सोमवार को जिले में बंदी का मिलाजुला असर रहा। व्यापारियों ने वाहन जुलूस निकाल कर दुकानें बंद कराईं। हालांकि कहीं भी नोकझोंक की स्थिति नहीं बनी। यह जरूर रहा कि व्यापारियों का जुलूस देखते ही शटर गिर रहे थे और फिर उनके जाने के कुछ देर बाद दुकानें खुल जाती थीं।  
विज्ञापन


सोमवार को विभिन्न व्यापारिक संगठनों के संयुक्त आह्वान पर बंदी हुई। सराफा एसोसिएशन के साथ सभी संगठनों के पदाधिकारी एकजुट होकर चौक चौराहे पर जुटे। लाउडस्पीकर व माइक के जरिए लोगों से दुकानें बंद करने की अपील की गई। जहां अपील को नजरअंदाज किया गया वहां पर व्यापारी नेताओं ने दुकानदारों को किसी भी मुसीबत में साथ न देने की चेतावनी भी दे डाली।

चौक से निकला वाहन जुलूस वर्मा चौराहा, हरिहरगंज, देवीगंज, राधानगर, शादीपुर चौराहा, पत्थरकटा, बाकरगंज, पक्का तालाब होते हुए पुन: चौक पहुंचा। सराफा एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष आनंद स्वरूप रस्तोगी एवं कुलदीप नारायण उर्फ पप्पन रस्तोगी ने दावा किया कि व्यापारियों ने स्वेच्छा से अपने प्रतिष्ठानों को बंद रखा।
विज्ञापन


व्यापार मंडल मिश्रा गुट के जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी, कंछल गुट के जिलाध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी, जिला वितरक एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप गर्ग, व्यापार सभा अध्यक्ष ब्रजेश सोनी, अखिल भारतीय स्वर्णकार विकास परिषद के अध्यक्ष उमेश सोनी, राधेश्याम हयारण, मनोरमा शुक्ला, भूतपूर्व सैनिक कल्याण एवं उत्थान समिति के अध्यक्ष विद्याभूषण तिवारी, महिला अध्यक्ष जागृति तिवारी, व्यापारी नेता जलाल उद्दीन, अमित शरन, विनोद कुमार गुप्ता, मोनू रस्तोगी, राम बाबू, महताब, नफीस, केशव, भास्कर, विजय शंकर, अजय रस्तोगी, धर्मेंद्र साहू, रिंकू, हरिओम रस्तोगी, पंकज त्रिपाठी, राम प्रकाश गुप्त, साहिल गुप्त, जसवीर सिंह, ब्रजेश पांडेय, राजेंद्र, सोनू यादव, रजनीश गुप्ता आदि रहे। ट्रेडर्स एंड इंडस्ट्रीज वेलफेयर के पदाधिकारियों ने भी जुलूस में शामिल होकर बाजार बंद कराया। प्रदेश सचिव विनोद कुमार गुप्त ने बंदी सफल होने का दावा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें