बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के बेहटा गांव में बेकाबू
रफ्तार ट्रैक्टर ने रविवार को पानी भरने में गई महिलाओं को कुचल दिया।
हादसे में एक महिला की मौत हो गई। वहीं दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गांव निवासी राबिया
खातून पत्नी जलालुद्दीन और किस्मतुल पत्नी मुजम्मिल शाम को पानी भरने के
लिए नल पर गई थी। तभी गांव के ही अनियंत्रित ट्रैक्टर ने महिलाओं को कुचल
दिया।
हादसा देखकर मोहल्ले के लोग और परिजन एकत्र हो गए। घटना
देखकर हड़कंप मच गया। घायल महिलाओं को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां पर
डाक्टरों ने राबिया खातून को मृत घोषित कर दिया। वहीं किस्मतुल की हालत
गंभीर देखकर जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया।