फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिटाई से खफा पत्नी ने खुद को लगाई आग

Sun, 22 Mar 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र में आशनाई के शक में पति ने महिला की पिटाई कर दी। इससे क्षुब्ध पत्नी ने रविवार की दोपहर खुद को आग लगा ली।
विज्ञापन


बचाने में उसका पति भी झुलस गया। परिजनों ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डाक्टरों ने महिला को कानपुर ले जाने की परिजनों को सलाह दी। आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण परिजनों ने दोनों को जिला अस्पताल में ही भर्ती कराया।

पति ने बताया कि तीस वर्षीय पत्नी का उसके छोटे भाई से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसे काफी दिनों से शक था। रविवार की दोपहर पत्नी को भाई से मोबाइल पर एकांत में बातचीत करते पकड़ लिया। इसी बात को लेकर जमकर फटकार लगाई और मामूली पिटाई कर दी।
विज्ञापन


इससे नाराज होकर उसने केरोसिन की कट्टी अपने ऊपर उड़ेलकर आग लगा ली। महिला को जलता देख परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों ने किसी तरह से उसको बचाया। बचाने में पति भी झुलस गया। दोनों को आनन-फानन में जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन


महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। डाक्टरों ने महिला को कानपुर ले जाने की सलाह दी। आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण परिजनों ने कानपुर ले जाने में असमर्थता जताई। इस पर डाक्टरों ने दोनों को भर्ती कर पुलिस को सूचना रिपोर्ट भेजी है।

उधर, झुलसी महिला ने बताया कि कलह के चलते उसने आवेश में आग लगा ली। ससुराल वालों ने महिला के मायके वालों को घटना की जानकारी दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें