फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से बहन की मौत, भाई घायल

Wed, 21 Sep 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
औंग थाना क्षेत्र के गांव मयाराम खेड़ा के स्कूल से पढ़कर घर लौट रहे साइकिल सवार भाई-बहन को अनियंत्रित ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बहन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि भाई घायल हो गया। राहगीरों ने उसे औंग कस्बे के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


सोमवार को बकेवर क्षेत्र के गांव बिजौली निवासी सज्जन लाल पासवान का कक्षा आठ में पढ़ने वाला पुत्र अनिल (13) अपनी कक्षा छह में पढ़ने वाली बहन अंजली(11) को साइकिल में बैठाकर गांव मयाखेड़ा स्थित केसी मेमोरियल में पढ़ने गया था। शाम को स्कूल से पढ़कर लौटते समय तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने अनियंत्रित होकर मितई खेड़ा के पास साइकिल में जोरदार टक्कर मार दिया।

जिससे दोनों उछलकर सड़क पर गिरे, घटनास्थल पर ही अंजली की तड़पकर मौत हो गई, जबकि अनिल घायल हो गया। दुर्घटना में चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से भाग निकला। ग्रामीणों की सूचना पर देर शाम पहुंचे मृतका के पिता अपनी पुत्री का शव लेकर गांव आ गए। घटना को अंजाम देने वाले ट्रैक्टर व चालक का पता लगा कर मंगलवार सुबह ग्रामीणों के साथ शव लेकर थाने पहुंचा।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर ट्रैक्टर चालक जय सिंह निवासी सुजावल थाना बकेवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उधर औंग अस्पताल में भर्ती मृतका के भाई की हालत डाक्टरों ने खतरे के बाहर बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें