फतेहपुर। प्रोजेक्ट अलंकार योजना के तहत जिले के आठ राजकीय विद्यालयों में शौचालयों का निर्माण कराया जा रहा है। इस पर कुल 1.76 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। अभी तक अधिकतर विद्यालयों में केवल एक शौचालय होने से छात्रों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।
शौचालय निर्माण की यह पहल राजकीय बालिका इंटर कॉलेज फतेहपुर, राजकीय हाईस्कूल रिथवा, बिजौली, अदमपुर सैबंसी, लहंगी, बबाई, महना और सिरोधी स्कूलों में की जा रही है। प्रत्येक विद्यालय में लगभग 22 लाख रुपये की लागत से शौचालय बनेंगे।
जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार के अनुसार प्रत्येक परिसर में दो बालक, दो बालिका, तीन यूरिनल और एक दिव्यांगजन अनुकूल शौचालय का निर्माण किया जा रहा है।