फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती आज, करें रक्तदान और बचाए जान

Fri, 23 Jan 2015 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के मौके पर शुक्रवार को जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में फतेहपुर विकास मंच के संयोजक सदर विधायक विक्रम सिंह और अमर उजाला फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर लगेगा। सुबह दस बजे से लगने वाले इस कैंप में कई संगठन सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन


फतेहपुर विकास मंच ने रक्तदान शिविर की तैयारियों को अंतिम रूप देने को गुरुवार को सदर विधायक विक्रम सिंह के आवास पर बैठक की।

बैठक में जिला उद्योग व्यापार मंडल स्वतंत्र इकाई के अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने कहा कि 18 से 60 साल की उम्र में कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है।

बजरंगदल के प्रांतीय संयोजक वीरेंद्र पांडेय ने कहा कि प्रयास में युवाओं को बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने की आवश्यकता है।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक प्रसून तिवारी ने दावा किया कि उनका संगठन 101 यूनिट रक्तदान करेगा।

रक्तदान करने वाला एक दाता चार जिंदगियां बचा सकता है। एक यूनिट ब्लड से चार लोगों को जीवन मिल सकता है।

एक यूनिट ब्लड से चार अवयव बनते हैं। रक्त कणिकाएं (पैक्ड आरबीसी), प्लेटलेट्स, प्लाजमा और क्रायोप्रेसिपिटेट एक यूनिट ब्लड से अलग किए जाते हैं। 18 से 60 वर्ष का कोई  भी व्यक्ति हर तीन महीने में एक बार रक्तदान कर सकता है। इसमें किसी तरह की कोई कमजोरी नहीं आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें