फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: निकाह तोड़वाने के लिए युवती के चेहरे और कान को दांत से काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। भूमि विवाद के मामले में परिवार को पीटकर युवती के साथ अश्लील हरकत की गई। आरोप है कि युवती का निकाह तोड़वाने की धमकी देकर दांत से चेहरे और कान पर काट लिया। पुलिस ने आरोपी दंपती समेत पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

ललौली थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि उसने मकान के पीछे हिस्से में पुराई कराने के लिए शुक्रवार को मिट्टी लदा ट्रैक्टर मंगवाया था। भूमि विवाद को लेकर खालिक पत्नी रईसा के साथ आकर घर के बाहर अभद्रता करने लगे।
घर से बाहर आने पर खालिक उसे घसीटकर गली में ले गया और पीटा। बचाने के लिए पुत्री और पति पहुंचे। रईसा ने पुत्री को दांत से कान और गाल पर काट लिया। इससे खून बहने लगा।
विज्ञापन

खालिक ने पुत्री का हाथ पकड़ अश्लील हरकत की। पीड़िता ने बताया कि पुत्री का निकाह होने है इसलिए आरोपियों ने चेहरे पर हमला किया है। प्रभारी निरीक्षक एसबी सिंह ने बताया कि मामले की शनिवार को प्राथमिकी दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें