फतेहपुर। कोहरे की वजह से शनिवार को रेल यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। सुपरफास्ट और अन्य चार प्रमुख ट्रेनें सात घंटे तक लेट रहीं। कुछ अन्य ट्रेनें 45 मिनट से डेढ़ घंटे तक विलंबित रहीं।
ट्रेन नंबर 12802 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, 12428 रीवा एक्सप्रेस, 14164 संगम एक्सप्रेस और 12418 प्रयागराज एक्सप्रेस सात घंटे लेट रहीं। इसके अलावा 09117 उधना-सूबेदारगंज एक्सप्रेस ट्रेन तीन घंटे देरी से स्टेशन पहुंची।
तीन अन्य ट्रेनें भी एक से डेढ़ घंटे की देरी से चल रही हैं। कोहरे की वजह से ट्रेनों के लेट होने पर यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ठंड के मौसम में यात्री घंटों स्टेशन पर बैठकर ट्रेनों का इंतजार करते नजर आए।