फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: मंदिर के घंटे से टाइल्स कारीगर का शव लटका मिला, हंगामा

विज्ञापन
फाइल फोटो-41-सुशील कुमार। स्रोत परिजन
विज्ञापन
थरियांव। थानाक्षेत्र के अचिंतपुर पिटाई गांव निवासी टाइल्स कारीगर सुशील (30) का शव सोमवार सुबह पड़ोसी गांव सखियांव में बजहा बाबा मंदिर के गेट बंधे घंटे से लटका मिला। परिजन ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाकर करीब छह घंटे तक हंगामा किया। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गले की हड्डी टूटी मिली है। साथ ही पेट में एल्कोहल भी मिला। पुलिस युवक की मौत फंदे से लटकने से मान रही है।
विज्ञापन


अचिंतपुर पिटाई निवासी सुशील रविवार रात करीब 11 बजे घर से टहलने निकला था और देर रात तक वापस नहीं लौटा था। परिजन देर रात तक उसे खोजते रहे लेकिन उसका कुछ नहीं चला। सोमवार सुबह सुशील का शव मंदिर गेट के पास बंधे घंटे से मफलर के सहारे मिलने की सूचना पर सखिगांव पहुंचे परिजन ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर किया। भाई पप्पू उर्फ सुनील ने पुलिस पर कार्रवाई में देरी और लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव को उठाने से रोक दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मामले की जानकारी मिलते ही कांग्रेस नेता शिवाकांत तिवारी और किसान नेता रीशू सिंह भी मौके पर पहुंचे और पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
बाद में सदर तहसीलदार अमृतलाल और नायब तहसीलदार राकेश वर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने सुशील की गर्भवती पत्नी तेजरानी को आवास और पेंशन देने का आश्वासन दिया जिसके बाद परिजन शांत हुए और पुलिस ने करीब छह घंटे बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।घटना से पत्नी तेजरानी, मां सहोद्रा देवी, पिता पीतांबर उर्फ भोले, भाई अनिल, सुनील, बरातीलाल, बहन मोनी देवी, सुंदरी का रो-रोकर हाल बेहाल है। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गले की हड्डी टूटी है। साथ ही पेट में एल्कोहल भी पाया गया है। प्रथम दृष्टयता युवक की मौत फंदे से लटकने से हुई है। घटना की जांच की जा रही है।

फाइल फोटो-41-सुशील कुमार। स्रोत परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें