फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: हिस्ट्रीशीटर की हत्या में तीन इनामी आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो-27-थरियाव थाने में पकड़े गए आरोपी। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
फतेहपुर। हिस्ट्रीशीटर की हत्या में पुलिस की गिरफ्त से दूर चल रहे तीन इनामी आरोपियों को हुसैनगंज पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने रहिमालन का पुरवा और कंधरापुर मोड़ के पास दबिश देकर आरोपियों को पकड़ा।
विज्ञापन

पुलिस ने थाना क्षेत्र के रहिमालन का पुरवा मजरे जमरावां गांव निवासी कमलेश यादव, गैंगस्टर श्याम सिंह और सिक्का का पुरवा मजरे जमरावां गांव निवासी छोटई उर्फ दिग्विजय यादव को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त तीन डंडे भी बरामद किए हैं। तीनों आरोपियों पर एसपी ने 15-15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
मामले में थाना क्षेत्र के पूरे रहिमालन मजरे जमरावां गांव निवासी ज्ञान सिंह ने शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि पुरानी रंजिश के चलते गांव के कमलेश यादव, मनीश, चिन यादव, सुरेंद्र यादव, अशोक कुमार, विश्वास बहादुर, श्याम सिंह और पूरे सिक्का मजरे जमरावां निवासी मुन्ना यादव, श्याम सिंह, मोछई समेत अन्य लोगों ने घर पर हमला कर दिया था।
विज्ञापन

हमले में अभिमन्यु उर्फ कुन्नू, मान सिंह यादव और ननकी देवी को लाठी-डंडों, रॉड व लात-घूंसों से पीटकर हत्या कर दी थी। थानाध्यक्ष आलोक पांडेय ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। यहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

फोटो-27-थरियाव थाने में पकड़े गए आरोपी। स्रोत पुलिस

फोटो-27-थरियाव थाने में पकड़े गए आरोपी। स्रोत पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें