फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: औद्योगिक क्षेत्र के नाला निर्माण में गड़बड़ी पर डीएम ने देखी स्थिति

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्लीपुर। मलवां औद्योगिक क्षेत्र में नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर सोमवार को डीएम निधि गुप्ता वत्स ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य में तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मलवां के औद्योगिक क्षेत्र में बन रहे नाले को लेकर उद्यमियों ने शिकायत की थी कि रोड से नाले की ऊंचाई कम है और नाले को ढकने की उचित व्यवस्था नहीं की गई है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने स्थिति का जायजा लिया और सिद्धार्थ कंस्ट्रक्शन के सुपरवाइजर को गुणवत्ता सुधारने के सख्त निर्देश दिए।
डीएम ने अवैध कब्जे की शिकायत पर बांके बिहारी प्लाईवुड इंडस्ट्रीज का भी निरीक्षण किया। फैक्टरी के प्रबंध निदेशक दिनेश गोलियान ने बताया कि कब्जा हटाया जा चुका है और शेष हिस्से को भी हटवाया जा रहा है। डीएम ने शेष कब्जा भी तत्काल हटवाने के निर्देश दिए। इस दौरान उद्यमी गोविंद बाबू टाटा, अभिमन्यु वर्मा, विपिन पटेल, जागेश्वर वर्मा, आदेश ओमर, विनोद साहू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें