फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: मुठभेड़ में तीन चोर गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
अमौली। चांदपुर थाना क्षेत्र के हरकुंडी पुलिया के पास शनिवार रात पुलिस मुठभेड़ में तीन चोर गिरफ्तार किए गए। मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। वहीं उसके दो साथियों को पुलिस ने पीछा कर दबोच लिया।
विज्ञापन

आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे 315 बोर, दो खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस, चोरी के आभूषण, 20,500 रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त अपाचे बाइक बरामद हुई है।
शनिवार रात चांदपुर व जहानाबाद पुलिस को हरकुंडी पुलिया के पास चोरों के मौजूद होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने घेराबंदी की तो बाइक सवारों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में अमौली निवासी सुमित कुमार उर्फ ज्वाला सोनकर के बाएं पैर में गोली लग गई। पुलिस ने पीछा कर सैंठी निवासी शोमित पटेल और अमौली निवासी निहाल को भी पकड़ लिया।
पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन चोरियों से संबंधित तीन जोड़ी पायल, पांच सिक्के और पांच जोड़ी बिछिया बरामद की हैं। थानाध्यक्ष वृंदावन राय ने बताया कि आरोपियों ने थाना क्षेत्र के खदरा गांव में मई में घर से चोरी, मदरी गांव में पांच अगस्त और जहानाबाद थाना क्षेत्र के चंदीपुर में सात अगस्त को चोरी करना स्वीकार किया है। विभिन्न थानों व अन्य जनपदों में आरोपियों के खिलाफ 10 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

आरोपी सुमित कुमार उर्फ ज्वाला सोनकर ने पूछताछ में बताया कि गिरोह के गुर्गे दिन में संभावित स्थानों की रेकी करते हैं और रात में चोरी करते हैं। गिरोह में लाल सिंह उर्फ अमन सिंह, विकास धोबी और पुद्दा उर्फ अभिजीत उर्फ केजीएफ भी शामिल हैं। चोरी का माल लाल सिंह उर्फ अमन सिंह के माध्यम से बेचते हैं।
एएसपी ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि पूछताछ के बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। अभी गिरोह के तीन साथी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। इनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें