असोथर। दुकान के सामने कार खड़ी करने के मामूली विवाद की खुन्नस में दुकानदार पर मंगलवार रात पड़ोसी दुकानदार ने हमला कर पिटाई कर दी। दुकान में तोड़फोड़ की। मामले में पुलिस ने बुधवार को हमलावर पक्ष के तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
असोथर थाना क्षेत्र के झाल तिराहा निवासी गिरीश चंद्र गुप्ता के बेटे शनि गुप्ता की मोबाइल शॉप है। उनके चाचा ने किशनपुर थाने के नरैनी गांव के पवन गुप्ता को मोबाइल शॉप से सटी दुकान बेच दी थी। अक्सर दोनों पक्षों के बीच मामूली बातों को लेकर वाद विवाद होता था। शनि ने बताया कि पवन गुप्ता अक्सर उसकी दुकान के सामने कार खड़ी देता है। इसके विरोध की खुन्नस मानता है। खुन्नस में मंगलवार शाम पवन, श्रवण गुप्ता, संतोष गुप्ता व कई अन्य साथियों संग मोबाइल की दुकान में घुसकर छोटे भाई सौरभ के साथ मारपीट की। परिवार के साथ बीच बचाव में पहुंचा। आरोपियों ने उन लोगों की भी पिटाई की। दुकान में तोड़फोड़ की। जिससे काफी नुकसान हुआ है। एसओ हेमराज सरोज ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।