फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: दीवार ढहने से बुजुर्ग दंपती समेत तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्लीपुर/बकेवर। आंधी से अलग-अलग जगहों पर टीनशेड और दीवार ढहने से बुजुर्ग दंपती समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे से परिजन बेहाल हो गए।
विज्ञापन


मलवां थाना क्षेत्र के गांव गाजीखेड़ा निवासी बद्री दिवाकर (75), पत्नी हीरावती (70) के साथ टीनशेड के नीचे बुधवार रात को सोये थे। तेज आंधी से टीनशेड की दीवार ढह गई। टीनशेड व मलबे में दंपती दब गए। शोर सुनकर परिजन व ग्रामीण पहुंचे। मलबा हटाकर बुजुर्ग दंपती को बाहर निकाला, लेकिन देर हो चुकी थी। बेटे मनोज दिवाकर ने बताया कि वह घर के अंदर परिवार समेत लेटा था। मनोज गांव किनारे इलेक्ट्रॉनिक की दुकान चलाता है। दंपती के तीन बेटे प्रमोद,राजकुमार, विनोद मुंबई में प्राइवेट नौकरी करते हैं। परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी है। वह पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते हैं। मनोज ने बताया कि भाइयों के आने के बाद शवों का अंतिम संस्कार किया जाएगा। उधर, आंधी में बुधवार रात टीनशेड और दीवार ढहने से किसान की दबकर मौत हो गई। किसान रात को टीन शेड के नीचे सो रहा था।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के मोहीपुर मजरे नहारामऊ निवासी रामबाबू (57) नलकूप में पानी चलाने के लिए रात में रुका था। बुधवार रात आंधी से टीन शेड के साथ दीवार रामबाबू के ऊपर ढह गई। हादसा देखकर पड़ोसी नलकूप मालिक प्रेम कश्यप पहुंचा। ग्रामीणों की मदद से मलबा हटाया गया। रामबाबू की कमर में टीनशेड घुसने से गहरी चोट लगी। ग्रामीण रामबाबू को लेकर घर पहुंचे, लेकिन देर हो चुकी थी। हादसे से पत्नी कुंती देवी और पुत्र पंकज यादव का हाल बेहाल है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें