फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: कार की टक्कर से बाइक सवार दंपती समेत तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चौडगरा। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गोपालगंज पीएचसी के सामने सोमवार को कार ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। इससे पति-पत्नी और बेटी घायल हो गई।
विज्ञापन

कानपुर नगर के भोगी बुढेड़ा पाली निवासी अजीत (28), पत्नी आरती (25) और बेटी सुनहरी (3) के साथ बाइक से किशनपुर रिश्तेदारी जा रहे थे। बाइक सवार जैसे ही गोपालगंज पीएचसी के पास पहुंचे तभी सामने से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी।
बाइक चालक अजीत ने हेलमेट पहन रखा था। ग्रामीणों की मदद से घायलों को पीएचसी गोपालगंज में भर्ती कराया। प्राथमिक इलाज के बाद घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। थाना प्रभारी तुषार श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ई-रिक्शा पलटने से युवक घायल
बिंदकी। कोतवाली क्षेत्र के जनता गांव निवासी रवि (32) रविवार शाम ई-रिक्शा से गांव जा रहा था। जनता मोड़ के पास ई-रिक्शा अनियंत्रित हो पलट गया। इससे रवि घायल हो गया। राहगीरों ने उपचार के लिए भर्ती कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें