फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: शादी के तीन माह बाद विवाहिता फंदे से लटकी मिली

Sun, 31 May 2026 01:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
थरियांव। थाना क्षेत्र में शनिवार को महिला का शव घर में पंखे के कुंडे पर फंदे से लटका मिला। पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने मौके की जांच की। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के नवहईया गांव निवासी मुकेश लोधी की शादी 14 फरवरी को खागा कोतवाली के ईंटगांव गांव निवासी प्रमोद कुमार पुत्र छेदीलाल की 21 वर्षीय पुत्री शीलम के साथ हुई थी। मुकेश ने बताया कि पत्नी बीमार चल रही थी। उसका इलाज भी चल रहा था। वह पत्नी की दवा के लिए शनिवार की दोपहर 2:30 बजे रुपये लेने चकीवा चौराहा गया था। परिजन खेत पर काम से गए थे। करीब एक घंटे बाद घर लौटा। कमरे में छत की कुंडी पर गमछे के फंदे से पत्नी का शव लटका था। प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा गया है। मायके पक्ष अभी नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें