फतेहपुर। जिला अस्पताल परिसर में शनिवार को विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान चिकित्सकों और पैरामेडिकल कर्मियों को तंबाकू सेवन से दूर रहने तथा समाज को इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई गई।
सीएमएस डाॅ. राजेश कुमार ने स्वास्थ्य कर्मचारियों को तंबाकू मुक्त जीवन अपनाने का संकल्प दिलाते हुए कहा कि तंबाकू का सेवन से कैंसर, ह्रदय रोग, फेफड़ों की बीमारी, उच्च रक्तचाप और श्वास संबंधी कई बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है। उन्होनें जिला अस्पताल कर्मियों समेत लोगों को तंबाकू सेवन से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की।
डिप्टी सीएमओ डॉ. आरके वर्मा ने बताया कि तंबाकू के कारण हर वर्ष बड़ी संख्या में लोग जानलेवा बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। इस अवसर पर डॉ भूपेंद्र सिंह, डाॅ महेंद्र सिंह लोधी, डॉ अभिषेक, राकेश कुमार, विनय, दिव्यांशु समेत स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।