फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: अंतरप्रांतीय तीन साइबर ठग गिरफ्तार, पूर्व प्रधान भागा

विज्ञापन
फोटो-02-गाजीपुर थाने में पकड़े गए साइबर ठग। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
फतेहपुर। गाजीपुर पुलिस ने भगवानपुर गांव के तीन अंतरप्रांतीय साइबर ठगों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। इन्हें पुलिस ने मुचलके पर जमानत दी है। पुलिस ने वारदातों में इस्तेमाल तीन मोबाइल, खातों के डिटेल की डायरी, एक डेबिट कार्ड और 260 रुपये नकदी बरामद की है।
विज्ञापन

आरोपियों के खिलाफ एनसीआरपी पोर्टल पर पांच शिकायतें मिली हैं। आरोपी फोन पर प्रधानमंत्री कार्यालय से आवास अधिकारी बनकर लोगों को ठगी का शिकार बनाते रहे हैं। आरोपियों में पूर्व प्रधान को पुलिस ने भागा घोषित किया है।
गाजीपुर थाने के शाह चौकी प्रभारी आकाश मिश्रा ने पहाड़पुर गांव श्मशान घाट के पास से भगवानपुर निवासी लवकुश, कुंदन उर्फ मदन सिंह, उपेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक वह लोग टीले के पास मोबाइल फोन पर खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय से आवास अधिकारी बनकर किसी से फाइल चार्ज के नाम पर 4,500 रुपये मांग रहे थे।
विज्ञापन

पकड़े जाने पर तीनों से मिले मोबाइल फोन के सिमकार्ड को लैपटाॅप में समन्वय पोर्टल पर लगाकर चेक किया। मोबाइल फोन में ठाकुर जी के नाम से सेव नंबर को चेक किया। मोबाइल नंबर पर एनसीआरपी पोर्टल पर जौनपुर के वरुण कुमार मऊ जिला मधुबन के उदयप्रताप यादव, झारखंड धनबाद के नुनुरलाल महतो, बिहार प्रांत के सीतामढ़ी के मो. समीर और झारखंड के देवगढ़ में की धोखाधड़ी की शिकायतें दर्ज मिलीं।
आरोपियों ने कबूला कि वह 10 डिजिट का नंबर मिलाते हैं। कॉल जाने पर आवास अधिकारी बनकर फाइल चार्ज के नाम पर रुपये मंगाते हैं। एक बार रुपये आने पर फाइल फाइनल करने और पहली किस्त भेजने के नाम पर अन्य साथी अपने-अपने नंबर से फोन कर ठगी करते हैं।
आरोप है कि मोबाइल सिमकार्ड और बैंक खाते गांव का पूर्व प्रधान जितेंद्र सिंह मुहैया कराता है। वह लोग रुपये क्यूआर कोड और यूपीआई लिंक नंबर भेजकर मंगाते हैं। थानाध्यक्ष हनुमान प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। धाराएं जमानती होने पर निजी मुचलके पर छोड़ा गया है। आरोपी जितेंद्र की तलाश की जा रही है।

फोटो-02-गाजीपुर थाने में पकड़े गए साइबर ठग। स्रोत पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें