फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्हाड़ी, रॉड से हमले में युवती समेत तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जमीन कब्जे के मामले में शनिवार शाम एक घर में घुसकर युवती को घसीट कर मारपीटा गया और छेड़खानी की गई। विरोध करने पर युवती और उसके परिजनों पर लोहे की रॉड, कुल्हाड़ी से हमला किया। मामले में पुलिस ने 15 लोगों पर बलवा, घर में घुसकर मारपीट, एससी-एसटी एक्ट, छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया है। युवती ने मारपीट का वीडियो भी पुलिस को दिया है।
विज्ञापन

मलवां थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती का आरोप है कि जमीन विवाद के चलते गांव के रामभूषण यादव, गुलाब यादव, सर्वेश पासवान, बुद्घराज, इंदल, मंगेश, सोमवती, काजल और सात-आठ महिलाएं घर में घुस आईं।
उसके साथ छेड़खानी, गालीगलौज, मारपीट की। बीच-बचाव में आए मां और पिता पर लोहे की रॉड, कुल्हाड़ी से हमला किया गया। जातिसूचक शब्द बोले गए।
थानाध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया कि युवती विवादित जमीन पर कब्जा लेने गई थी। तभी उसके साथ घटना हुई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। विवेचना सीओ सिटी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें