फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान के घर ताला तोड़कर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। किसान के घर का ताला तोड़कर जेवर व अन्य कीमती सामान चोर चुरा ले गए। पुलिस ने गांव के चार संदिग्धों पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

मलवां थाना क्षेत्र के भदबा गांव निवासी अविनाश सिंह किसान हैं। उन्होंने बताया कि परिवार के साथ 28 मार्च को दिल्ली गए थे। दस दिन बाद लौटे तो घर में सामान बिखरा देखा। कमरे में अलमारी का लॉकर टूटा था।
घरेलू कीमती सामान भी गायब थे। घटना में सोने की चेन, अंगूठी, बाली, दो चूड़ियां, कील, चांदी के चार सिक्के, तोड़िया, एलईडी टीवी, डीवीडी प्लेयर, स्टेब्लाइजर, इनवर्टर बैटरी, इलेक्ट्रानिक कांटा, करीब पांच क्विंटल अनाज, कपड़े समेत अन्य घरेलू सामान चोरी हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अविनाश ने गांव के ही सगे भाइयों विकास सिंह परिहार, प्रकाश सिंह व उनके दो साथियों पर शक जताया है। थानाध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें