फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बाइकों की भिड़ंत में रोडवेज परिचालक समेत तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बहुआ। ललौली थाना क्षेत्र में दो बाइकों की भिड़ंत में परिचालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल से तीनों को कानपुर रेफर किया गया।
विज्ञापन

ललौली थाना क्षेत्र के मेवली गांव निवासी रोडवेज संविदा परिचालक ज्ञानेंद्र कुमार (34) बृहस्पतिवार शाम बहुआ कस्बे से बाइक से गांव जा रहे थे। दूसरी ओर से ललौली कस्बे के सातआना मोहल्ला निवासी खुबैब अहमद (17) दोस्त आर्यन साहू (16) के साथ बाइक से गाजीपुर से ललौली लौट रहा था। बहुआ-गाजीपुर मार्ग पर सुजानपुर गांव के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में तीनों घायल हो गए।
गाजीपुर सीएचसी में डॉक्टर ने हालत गंभीर होने पर तीनों को जिला अस्पताल रेफर किया। यहां से कानपुर भेज दिया गया। परिचालक ज्ञानेंद्र कुमार को परिजन ने शहर के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया है। यहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। खुबैब अहमद की हालत भी गंभीर है। परिजन ने उसे कानपुर के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया है। यहां वह आईसीयू में भर्ती है। आर्यन साहू का इलाज हैलट कानपुर में चल रहा है।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त बाइक चौकी में खड़ी करा दी हैं। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार राव ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। दोनों बाइकों के चालक हेलमेट नहीं लगाए थे।

सड़क हादसों में महिला समेत छह घायल
फतेहपुर। जिले के अलग-अलग स्थानों पर शुक्रवार को हुए सड़क हादसों में महिला समेत छह लोग घायल हो गए। सदर कोतवाली क्षेत्र के मौर्या कॉलोनी तांबेश्वर नगर निवासी राहुल साथी सूरज के साथ बाइक से हुसैनगंज स्थित रिश्तेदार के घर जा रहे थे। दूसरी ओर खागा के संवत निवासी शिवचरण भांजी संगीता देवी को बाइक से लेकर भिटौरा रिश्तेदार के घर जा रहे थे। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मवइया के पास दोनों बाइकों की भिड़ंत में चारों घायल हो गए।
वहीं गाजीपुर कस्बा निवासी बबलू, चाचा अय्यूब शेख निवासी नयापुरवा थाना जाफरगंज के साथ बाइक से गाजीपुर कस्बा आ रहे थे। नउवाबाग ओवरब्रिज पर पीछे से आ रही कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए। डॉक्टर ने राहुल और सूरज की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज अल्लीपुर रेफर कर दिया।

राजस्वकर्मी की कार में जेसीबी ने टक्कर मारी
जहानाबाद। थाना क्षेत्र के गांव सरांय होली गांव के पास कार सवार राजस्व कर्मियों की कार में शुक्रवार को जेसीबी ने टक्कर मार दी। बिंदकी तहसील में तैनात राजस्व कर्मी अनिल कुमार व जहानाबाद क्षेत्र के लेखपाल यादवेंद्र शर्मा के साथ कस्बे की ओर जा रहे थे। जेसीबी मकरौली से जहानाबाद आ रही थी। जेसीबी चालक ने कार में टक्कर मार दी। कार खंती में गिरने से बची। पुलिस जेसीबी को थाने ले गई। थानाध्यक्ष योगेश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ है।

सीएचसी गेट पर ई-रिक्शा की टक्कर से मां-बेटे घायल
खागा। सीएचसी हरदो गेट के सामने शुक्रवार सुबह ई-रिक्शा की टक्कर से मां-बेटे घायल हो गए। खागा निवासी चांदनी बानो आठ वर्षीय पुत्र का इलाज कराने सीएचसी आई थीं। दवा लेने के बाद वह सड़क किनारे वाहन का इंतजार कर रही थी। खागा से विजयीपुर की ओर जा रहे ई-रिक्शा ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में मां व बेटा घायल हो गए।
विज्ञापन


सड़क हादसे में दो घायल, एक रेफर
बिंदकी। चार पहिया वाहनों की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। कोतवाली क्षेत्र के सरकंडी गांव निवासी बबलू (35) बाइक से जोनिहा कस्बा जा रहे थे। फरीदपुर गांव के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार चार पहिया की टक्कर से बाइक सवार खंती में गिरने से घायल हो गया। वहीं दरवेशाबाद गांव निवासी संतोष (34) बाइक से बिंदकी आ रहे थे। रास्ते में वाहन की टक्कर से घायल हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें