फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: आधार में जन्मतिथि बदलकर होमगार्ड भर्ती में पहुंचा अभ्यर्थी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया में कूटरचित आधार कार्ड के जरिये जन्मतिथि में बदलाव कर शामिल होने पहुंचे अभ्यर्थी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में उप्र होमगार्ड भर्ती की दस्तावेज सत्यापन एवं शारीरिक मानक परीक्षण प्रक्रिया चल रही है। प्रयागराज जिले के हंडिया थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी दिलीप सरोज का बृहस्पतिवार शाम बायोमीट्रिक सत्यापन किया जा रहा था। ई-केवाईसी के दौरान आधार कार्ड में छेड़छाड़ पकड़ी गई। केवाईसी विवरण और अभ्यर्थी की ओर से प्रस्तुत अभिलेखों में अंतर मिला।
बायोमीट्रिक सत्यापन में अभ्यर्थी का नाम दिलीप कुमार, पिता का नाम राम फिरारी और जन्मतिथि 15 जनवरी 1988 दर्ज मिली। प्रस्तुत जन्म प्रमाणपत्र और अन्य अभिलेखों में नाम दिलीप सरोज, पिता का नाम श्रीराम फिरारी और जन्मतिथि 16 जुलाई 1998 अंकित थी। दोनों अभिलेखों में नाम, पिता के नाम और जन्मतिथि में अंतर मिलने पर पुलिस ने अभ्यर्थी को पकड़ लिया।
विज्ञापन

जांच में सामने आया कि अभ्यर्थी ने वास्तविक पहचान छिपाकर आधार कार्ड में कूटरचना कराई थी। भर्ती प्रक्रिया में शामिल दरोगा धनंजय कुमार सरोज की तहरीर पर राधानगर थाने में धोखाधड़ी और कूटरचना की प्राथमिकी दर्ज कराई गई। प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी दिलीप सरोज को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें